Homeमध्य प्रदेशकलेक्टर के पास माइनिंग, एक्साइज और कॉलोनी सेल: एडीएम को सिर्फ...

कलेक्टर के पास माइनिंग, एक्साइज और कॉलोनी सेल: एडीएम को सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर; जावला से कई विभाग लेकर चौहान को दिए – Khandwa News


खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत कलेक्टर गुप्ता ने माइनिंग, एक्साइज और कॉलोनी सेल जैसे विभाग अपने पास रखे है। यह विभाग अब तक अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले के पास थे। अब उनके पास मुख्य दायित्व सिर्फ लॉ

.

वहीं सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला से कई विभागों का प्रभार वापस लिया गया है। जावला के कब्जे वाले अधिकांश विभाग सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा और लूपलाइन में चल रहे अपर कलेक्टर अरविंद कुमार चौहान को दिए गए है। चौहान के पास फूड सेफ्टी से जुड़े प्रकरण भी रहेंगे। वे प्रोटोकॉल अधिकारी भी रहेंगे।

इसी तरह संयुक्त कलेक्टर आरसी खतेड़िया और शोभाराम सोलंकी को भी जिम्मेदारियां दी गई। जो अब तक इक्का-दुक्का विभाग संभाल रहे थे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई से जनपद सीईओ खंडवा का प्रभार लेकर डिप्टी कलेक्टर दीक्षा भगोरे को दिया हैं।

जानिए… किस अफसर के पास कौन सा प्रभार

कलेक्टर ऋषव गुप्ता।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता के पास निहित मुख्य शक्तियां

– राजस्व, नजूल और ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में कॉलोनी विकास से जुड़े प्रकरण।

– राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) तथा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के प्रकरण।

– खनिज अधिनियम और आबकारी अधिनियम के प्रकरण।

– प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारी स्थापना, जांच, पदोन्नति व सजा आदि।

सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा।

जिपं सीईओ डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा (आईएएस) को मिले पावर

– पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कार्य।

– अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग।

– सामाजिक न्याय विभाग, किसान कल्याण विभाग।

– पशुपालन विभाग, मल्स्य विभाग, अंत्यावसायी निगम।

– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा।

– अल्पसंख्यक एवं पिछडा वर्ग कल्याण विभाग।

– कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, हथकरघा, हस्तशिल्प, रेशम विभाग।

– कौशल उन्नयन एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पॉलीटेक्निक।

– शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, डाईट।

– सतही एवं भू-जल संग्रहण व संवर्धन मिशन।

– एलडीएम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग।

– आयुष विभाग, औद्योगिक संस्थान, मनरेगा, मध्यान भोजन, पोषण आहार।

– स्वच्छ भारत मिशन, लोक कल्याणकारी शिविर, अंत्योदय मेला।

– वित्त आयोग, पाठ्यपुस्तक निगम, जनअभियान परिषद।

– प्रभारी अधिकारी जिला सूचना केंद्र, ई-गर्वनेंस, एमपी ऑनलाइन।

– प्रभारी अधिकारी योजना एवं सांख्यिकी।

– प्रभारी अधिकारी जन अभियान, नाबार्ड, आबकारी विभाग।

– प्रभारी अधिकारी सहकारिता विभाग, रोगी कल्याण समिति।

– केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, नीति आयोग।

अपर कलेक्टर (एडीएम) काशीराम बडौले को मिली शक्तियां

– जिले में कानून एवं व्यवस्था संबंधी संपूर्ण कार्य।

– अधीनस्थ कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पर नियंत्रण।

– भारतीय नागरिकता अधिनियम, धर्मांतरण, पासपोर्ट अधिनियम।

– आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रकरण, आर्म्स एक्ट के प्रकरण।

– राजस्व संबंधी अपील प्रकरण, संबल योजना के अपील प्रकरण ।

– शासकीय आवास आवंटन, सीएम स्वेच्छानुदान के प्रस्ताव।

– नोडल अधिकारी विधानसभा, राज्यसभा, लोकसभा प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण।

– विशेष विवाह अधिनियम, मैरिज ऑफिसर के कार्यों का संपादन।

– आपदा प्रबंधन अधिनियम।

अपर कलेक्टर अरविंद चौहान को प्रदत्त शक्तियां…

– सीआरपीसी के अंतर्गत कानून एवं व्यवस्था बनाएं रखना।

– नोडल अधिकारी शांति समिति, शहर में लॉ एंड ऑर्डर, थानों का निरीक्षण।

– मध्यप्रदेश दुकान तथा स्थापना अधिनियम।

– संपत्ति विरूपण अधिनियम, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम।

– ड्रग एवं कारमेटिक अधिनियम, पेट्रोलियम अधिनियम।

– खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, सायबर कैफे का पंजीयन।

– प्रेस रजिस्ट्रेशन व केबल टेलीविजन नेटवर्क रेग्यूलेशन अधिनियम।

– अपर संचालक (पुर्नवास) आरएंडआर एनएचडीसी खंडवा।

– जिला सत्कार अधिकारी, प्रभारी अधिकारी जेल विभाग।

– प्रभारी अधिकारी वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन।

– प्रभारी अधिकारी वनमंडल, औद्योगिक सुरक्षा एवं संस्थान।

– प्रभारी अधिकारी परिवहन विभाग, कृषि उपज मंडी

– यातायात, जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा समिति।

– वाहन अधिग्रहण, नोडल अधिकारी नर्मदा घाटी विकास परियोजना।

– नवीन सोनोग्राफी सेंटर की अनुमति।

– जिला होमगार्ड व नगर सुरक्षा से संबंधित कार्य।

– गोवंश प्रतिषेध अधिनियम, एसिड विक्रय संबंधी मामले।

शोभाराम सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर

– विभिन्न संगठनों व जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन प्राप्त करना।

– त्यौहारों के दौरान अस्थाई पटाखा दुकान के लिए अनुज्ञप्ति जारी करना।

– उप जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय और भारत निर्वाचन आयोग।

– मंडी निर्वाचन, सहकारी समितियों के निर्वाचन।

– कार्यालय अधीक्षक व प्रभारी राहत शाखा।

– भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी।

– राहत एवं मुआवजा वितरण के लिए अनुश्रवण प्राधिकारी।

– जिला आपदा प्रबंधन के समन्वयक अधिकारी।

– जनगणना शाखा, कोषालय निरीक्षण अधिकारी।

– प्रभारी अधिकारी खेल विभाग, जिला पंजीयक।

– नोडल अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल, उर्जा एवं अक्षय उर्जा।

– नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)

– नोडल अधिकारी, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी)

– नोडल अधिकारी, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)

– सैनिक कल्याण शाखा।

अंशु जावला, संयुक्त कलेक्टर…

– परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा)

– स्थापना शाखा, विभागीय जांच शाखा।

– प्रभारी अधिकारी वित्त लेखा, वेतन एवं अन्य।

– भू-अभिलेख शाखा, स्टेनो शाखा, रीडर-1 शाखा।

– आरएम शाखा, रेडक्रॉस शाखा, वरिष्ठ लिपिक शाखा।

– जिला राजस्व लेखापाल शाखा, बैंक वसूली शाखा।

– आवक-जावक शाखा, जिला पर्यटन संवर्धन परिषद।

– नोडल अधिकारी आनंद विभाग।

– मुख्यमंत्री के भाषण एवं घोषणा संबंधी कार्य

– कॉलेज जनभागीदारी समिति में कलेक्टर के प्रतिनिधि।

– सहायक अधीक्षक राजस्व, राजस्व प्रशिक्षण, व बैठकें।

– प्रभारी अधिकारी सीएसआर, एसएन कॉलेज संबंधी कार्य।

आरसी खतेड़िया, संयुक्त कलेक्टर

– नजूल अधिकारी शहर खंडवा।

– प्रभारी अधिकारी लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम।

– समाधान ऑनलाइन, सूचना का अधिकार शाखा।

– मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से प्राप्त शिकायत।

– शिकायत शाखा, मंत्री व जन प्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायत।

– मानवाधिकार एवं अन्य आयोग से प्राप्त शिकायतों का निराकरण

– भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पेटी से प्राप्त शिकायतों का निराकरण ।

– जिला सतर्कता शाखा, जनवाणी, जन शिकायत निवारण अधिकारी।

– सीएम हेल्पलाइन सबंधी सम्पूर्ण कार्य। जनसुनवाई एवं टीएल शाखा।

संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई

– उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग।

मुकेश काशिव, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

– ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था का संचालन।

दीक्षा भगोरे, डिप्टी कलेक्टर

– जनपद पंचायत खंडवा में सीईओ का प्रभार।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version