Homeछत्तीसगढकुनकुरी में नए अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण: पूर्व सीएम...

कुनकुरी में नए अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण: पूर्व सीएम बघेल ने साधा निशाना, कहा- साय सरकार में भ्रष्टाचार, धान खरीदी में गड़बड़ी – Jashpur News


कुनकुरी नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

छत्तीसगढ़ के कुनकुरी नगर पंचायत में सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम नंद जी पांडे ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

.

कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव की स्थिति दिखी। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस ने कबीर पंथी समाज के मैदान में आम सभा का आयोजन किया।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि थे। उनके साथ राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, पत्थलगांव के पूर्व विधायक राम पुकार सिंह, कुनकुरी के पूर्व विधायक युडी मिंज और जशपुर के पूर्व विधायक विनय भगत मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का आरोप- बंद कमरे में कार्यक्रम करने का बनाया दबाव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि उन पर बंद कमरे में कार्यक्रम करने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि अब नगर पंचायत चौकी से नहीं, बल्कि कार्यालय से संचालित होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने वर्तमान सीएम विष्णुदेव साय पर कई आरोप लगाए। उन्होंने भारत माला परियोजना में जमीन अधिग्रहण मुआवजे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। बघेल ने जशपुर और बस्तर में धान खरीदी में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि साय की अपनी सरकार में भी नहीं चल रही है। इसका उदाहरण देते हुए बताया कि कुनकुरी में 220 बिस्तर वाले अस्पताल का प्रस्ताव पिछले बजट में था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version