Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार: ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का...

कुरुक्षेत्र पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार: ऑनलाइन लैपटॉप बेचने का झांसा देकर ठगी की, 1.24 लाख लेकर नहीं की डिलीवरी, यूपी का रहने वाला – Pipli News



पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ठग।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन लैपटॉप बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के संकरोड का रहने वाला है।

.

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता विवेक कुमार शाहबाद में लैपटॉप की दुकान चलाते हैं। 25 सितंबर को उन्हें दिल्ली से एक फोन आया। कॉलर ने खुद को नितिन बताया और ग्रोवर इन्फोटेक नेहरू प्लेस दिल्ली का कर्मचारी होने का दावा किया।

नितिन ने विडियो कॉल पर कई लैपटॉप दिखाए। उसने कई स्थानीय दुकानदारों के नाम भी बताए, जिन्हें वह कथित तौर पर लैपटॉप बेचता था। विवेक ने 1 लाख 24 हजार रुपए में लैपटॉप खरीदने का सौदा किया।

पैसे लेकर नहीं पहुंचाया लैपटॉप

आरोपी ने कोरियर से लैपटॉप भेजने का वादा किया। पहले उसने एक लाख रुपए की मांग की। पैसे मिलने के बाद उसने 24 हजार रुपए और मांगे। शिकायतकर्ता ने कुल 1 लाख 24 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो लैपटॉप भेजा और न ही पैसे लौटाए।

कैश और मोबाइल बरामद

साइबर थाना कुरुक्षेत्र प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version