घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घंसौर थाना क्षेत्र के साल्हपानी गांव के पास दोपहर में एक सड़क दुर्घटना हुई। 45 वर्षीय भूपसिंह अपनी बाइक से घंसौर से साल्हपानी जा रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घंसौर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। घायल भूपसिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
हादसे की जानकारी लगते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।