झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चक्रधरपुर के सोनुआ एनएच 320 मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कायदा गांव निवासी जयपाल चेरुवा के रूप में हुई है। जयपाल जेनाबे
.
दूसरे गांव से लौट रहा था छात्र
घटना रात करीब 1 बजे की है। जयपाल दूसरे गांव से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक लाल रंग की अपाची बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चक्रधरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
एफआईआर हुई दर्ज
मृतक के मामा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पड़ताल के दौरान घटनास्थल से पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त अपाची बाइक का टूटा हुआ बॉडी और दूसरा सामान मिला है। माना जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक लेकर फरार हो गया।