जितेंद्र कुमार | चित्रकूट3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चित्रकूट में चौथे प्रसव के बाद महिला की मौत।
चित्रकूट के जिला अस्पताल में एक महिला की चौथे प्रसव के बाद मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रेहुंटा की रहने वाली आरती बाल्मीक को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।
कुछ समय बाद आरती की तबीयत बिगड़ने लगी। पति बच्चालाल ने तुरंत स्टाफ को सूचित किया। स्टाफ ने इलाज शुरू किया, लेकिन अचानक रक्तस्राव होने से उनकी हालत गंभीर हो गई।
अगली सुबह स्टाफ ने सफाई की, लेकिन इस दौरान आरती की मौत हो गई। बच्चालाल का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई।
घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।