Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा में शुरू हुआ 'कृषि संकल्प अभियान': जिले के 15 हजार किसानों...

छिंदवाड़ा में शुरू हुआ ‘कृषि संकल्प अभियान’: जिले के 15 हजार किसानों से संवाद करेंगे 6 विकासखंड के 18 वैज्ञानिक – Chhindwara News



छिंदवाड़ा में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘कृषि संकल्प अभियान’ का गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में शुभारंभ किया गया। यह अभियान खरीफ-पूर्व मौसम में किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी देने के लिए 29 मई से 12 जून तक देशभर के 700 जिलों में चलेग

.

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहे। जिले की कार्य योजना के अनुसार, छिंदवाड़ा के छह विकासखंडों से 18 वैज्ञानिक इस अभियान में भागीदारी करेंगे।

प्रतिदिन तीन पंचायतों में कार्यक्रम

प्रतिदिन तीन पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक कार्यक्रम में 300 किसानों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह जिले में कुल 12 से 15 हजार किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान सुझाए जाएंगे। साथ ही कृषि साहित्य, तकनीकी पुस्तिकाएं और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी देंगे

जागरूकता अभियान में कृषि वैज्ञानिक, कृषि और उद्यान अधिकारी, इफको अधिकारी, पशु विशेषज्ञ और कृषि महाविद्यालयों के प्राध्यापक गांव-गांव जाकर किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्में, बीजोपचार, मिट्टी जांच और समय पर बुवाई के महत्व की जानकारी देंगे। इसके अलावा, फव्वारा और ड्रिप सिंचाई जैसी जल प्रबंधन तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

केंद्र स्तर पर होगी निगरानी

अभियान की निगरानी केंद्र स्तर पर की जाएगी, जबकि राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए जाएंगे। कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version