Homeझारखंडझारखंड के 12 जिलों में कल बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्ट: 20-21...

झारखंड के 12 जिलों में कल बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्ट: 20-21 मार्च के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट, ओलावृष्टि होगी, 50 km/h से चलेगी हवा – Ranchi News


झारखंड का मौसम बुधवार से अगले 3 दिन के लिए बदलने वाला है। मौसम के इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी तथा उत्तर भारत से आ रही हवा है। इन दो वजहों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की स्थिति बनी है। जिससे मौसम में फिर बड़ा बदलाव होने के संकेत मिले हैं।

.

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कल से मौसम में शुरू होने वाला बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा।

एक साथ जारी है ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च को पलामू, गढ़वा,चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम में इस संभावित बदलाव को देखते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट एक साथ जारी किया है।

20 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव

20 मार्च से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि मेघ-गर्जन और हवा की रफ्तार तेज रहने वाली है। मौसम विभाग में बताया है कि इस दौरान राज्य के इन हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि इसी दिन राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इन जिलों के लिए यलो लाइट जारी किया गया है।

21 मार्च को भी वज्रपात और ओलावृष्टि

21 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघ गर्जन और हवा की रफ्तार तेज रहने वाली है। इस दिन इन जिलों में 50 किलोमीटर तक हवा की रफ्तार रहेगी। इसी दिन वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन, तेज हवा का झोंका और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 21 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 22 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version