Homeझारखंडतीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या: सेहरी...

तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या: सेहरी के लिए उठाने गए लोग, तब खुला मामला, गिरिडीह के पीरटांड की घटना – Giridih News


तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या

गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव में एक घर से चार शव पाया गया है। चार शवों में तीन शव बच्चों के हैं। वहीं एक शव 36 साल के सनाउल का है। आशंका जताई जा रही है कि पिता ने ही तीन बच्चों को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद खुद फांसी के फंद

.

घर में ही राशन और कपड़े की चलाता था दुकान

जानकारी के मुताबिक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। इसके साथ ही वह घर पर ही राशन और कपड़े की दुकान भी चलाता था। उसकी पत्नी शनिवार को ही मायके इलाज कराने गई थी। इधर घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी आशंका लग रही है कि शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

सेहरी के लिए उठाने गए लोग तो हुआ खुलासा

बताया गया कि अभी रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए उठते हैं। रविवार की सुबह जब सनाउल अंसारी नहीं उठे तो लोग उन्हें जगाने गए। इस दौरान लोगों को घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी। उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी होगी। इधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण है। ऐसी क्या परिस्थितियां पैदा हुईं कि सनाउल अंसारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version