Homeराज्य-शहरदतिया में नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला: शादी...

दतिया में नवविवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला: शादी के एक साल बाद मांगे 5 लाख रुपए; सास-पति पर FIR, जल्द होगी गिरफ्तारी – datia News



पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दतिया में एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल से बाहर कर दिया गया। बड़ौनी निवासी पीड़िता प्रियंका रजक की शादी मार्च 2024 में उत्तर प्रदेश के उरई निवासी नीरज रजक से हुई थी।

.

प्रियंका ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति और सास उसे कम दहेज के लिए परेशान करने लगे।

शादी के एक साल बाद दहेज के लिए घर से निकाला पति नीरज उस पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित करता था। 6 जून 2025 को पति और सास रानी रजक ने उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए लाने पर ही घर में वापस आ सकती है।

जल्द होगी आरोपियों गिरफ्तारी महिला टीआई मोनिका मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version