Homeदेशदेश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अनुमान: MP-यूपी...

देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अनुमान: MP-यूपी और बिहार के 95 जिलों में अलर्ट; राजस्थान में बिजली-आंधी से 2 लोगों की मौत


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने आज रविवार को मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान में धूलभरी आंधी की चेतावनी है। राजस्थान की इस आंधी का असर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में बिजली-आंधी से 2 लोगों की मौत हो गई है। शनिवार को अलवर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। वहीं, सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के चलते पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई।

इधर, यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। बिहार में आज पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट है। वहीं, MP के 24 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल के बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में हीटवेव चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

तस्वीर ओडिशा के पुरी की है।

धूलभरी आंधी के चलते दिल्ली में 450 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं

एयरपोर्ट की लॉबी में कई यात्री जमीन पर बैठे और लेटे नजर आए।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अधिकतर फ्लाइट में औसतन एक घंटे की देरी हुई।

दिल्ली में शुक्रवार देर शाम चली धूलभरी आंधी की वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स ऑपरेशन में देरी हुई थी। ये हालात शनिवार दोपहर तक बने रहे थे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक, शनिवार शाम तक 450 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुईं थीं। 18 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं थीं। रूट भी बदले गए। फ्लाइट ऑपरेशन में औसत देरी 50 मिनट से ज्यादा थी।

फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने के चलते एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। यात्रियों को लंबा इंतजार और बार-बार चेकिंग जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर अब केवल तीन रनवे ही चालू हैं क्योंकि एक रनवे रखरखाव कार्यों के लिए बंद है। कल रात के मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं।

अब राज्यों के मौसम का हाल…

राजस्थान: आंधी-बारिश से 2 की मौत, अलवर में बिजली गिरने से महिला ने दम तोड़ा, सिरोही में पेड़ के नीचे दबी; जयपुर-सीकर में बारिश

राजस्थान में खराब मौसम के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। शनिवार (12 अप्रैल) अलवर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। घायलों को टहला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सिरोही में शुक्रवार देर रात तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से एक महिला की जान चली गई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: अगले 24 घंटे सक्रिए रहेगा मानसून, 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बांदा में पारा 40 के पार

यूपी में अगले 24 घंटे तक 47 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बादल छाए हैं। देर कुछ जिलों में ओले भी गिरे 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 48 घंटे से वेस्ट यूपी का मौसम बदला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेगी हवा, 13 जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

आज यानी रविवार को पटना समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना के अलावा उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के 13 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: शिकारी देवी और चांशल में बर्फबारी, सोलन-शिमला में बारिश, दिन में छाया अंधेरा, 7 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी की शिकारी देवी और शिमला के चांशल में ताज़ा बर्फबारी हुई है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं सोलन जिले में दोपहर में तेज बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। शिमला में भी दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 जिलों में आंधी, आसमानी बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़ौतरी, 16-17 को हीटवेव का अलर्ट, 40 के पार होगा पारा; 18 से बारिश के आसार

पंजाब में बारिश से हल्की राहत के बाद अब तापमान में दोबारा बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि तापमान अब भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी जैसी स्थिति अभी देखने को नहीं मिल रही। लेकिन, 16 अप्रैल से हीट-वेव (लू) का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। जबकि 18 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: आज साफ रहेगा मौसम, बारिश से ठंडा हुआ मौसम, बादलवाई व हवाएं चलेंगी, सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

हरियाणा में दो-तीन दिन के दौरान हुई बरसात का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 42 डिग्री से पार पहुंच चुका हरियाणा का अधिकतम तापमान अब करीब 6 डिग्री की गिरावट के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version