धमतरी नगर निगम में एमआईसी (म्युनिसिपल इन कमेटी) सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। नगर निगम में सभापति के चुनाव के बाद से एमआईसी सदस्यों की नियुक्ति की प्रतीक्षा की जा रही थी। देर रात आठ सदस्यीय एमआईसी की सूची जारी की गई।
.
नई एमआईसी में चार नए पार्षदों को मौका दिया गया है। साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष और तीन बार के पार्षद भी शामिल किए गए हैं। घोषित सूची में दो महिलाओं को भी जगह दी गई है।
विभागों का बंटवारा करते हुए अखिलेश को जल विभाग, विजय को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नीलेश को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एमआईसी सदस्यों की घोषणा के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखी जा रही है। यह नाराजगी उनके नाम सूची में शामिल न किए जाने को लेकर है।
महापौर ने की घोषणा, विभागों का बंटवारा भी हुआ महापौर जगदीश रोहरा (रामू रोहरा) ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 (1) तथा संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37 (2) के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए MIC की घोषणा की। उन्होंने आठ पार्षदों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।
MIC सदस्यों को मिली विभागों की जिम्मेदारी
- हिमानी भागवत साहू (पार्षद, लालबगीचा वार्ड) – विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग
- नीलेश लुनिया (पार्षद, सदर उत्तर वार्ड) – स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग
- विजय मोटवानी (पार्षद, आमापारा वार्ड) – आवास, पर्यावरण और लोक निर्माण विभाग
- अखिलेश लक्ष्मीनारायण सोनकर (पार्षद, विध्यवासिनी वार्ड) – जल कार्य विभाग
- श्याम लाल नेताम (पार्षद, बठेना वार्ड) – राजस्व एवं बाजार सलाहकार समिति
- विभा चंद्रकार (पार्षद, स्वामी विवेकानंद वार्ड) – शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग
- नरेंद्र रोहरा (पार्षद, सुंदरगंज वार्ड) – पुनर्वास तथा नियोजन विभाग
- युगल किशोर (पिंटू यादव) (पार्षद, बनियापारा वार्ड) – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
होली के कारण सार्वजनिक नहीं हुई थी सूची
बताया जा रहा है कि MIC का गठन 13 मार्च को किया गया था, लेकिन 14 और 15 मार्च को होली होने के कारण इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था। रविवार को आधिकारिक पत्र जारी कर इसकी घोषणा की गई।
MIC में नए और पुराने पार्षदों का मिला-जुला समावेश
मेयर इन काउंसिल के गठन में सभी समाजों के संतुलन का ध्यान रखा गया है, साथ ही पार्षदों की सीनियरिटी और अनुभव को देखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। इसमें कुछ ऐसे पार्षद हैं जो दूसरी बार चुने गए हैं, जबकि चार नए पार्षदों को भी इसमें शामिल किया गया है।