Homeमध्य प्रदेशनगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ ने रखी मांगें: आयुक्त से...

नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ ने रखी मांगें: आयुक्त से मुलाकात में समस्याओं का समाधान का आश्वासन मिला – Bhopal News


नगर निगम भोपाल सार्थक कर्मचारी संघ के विधिवत निर्माण के बाद संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण से मिले। उन्हें गुलदस्ता भेंट कर संघ के गठन की सूचना दी और कर्मचारियों की लंब

.

संघ के प्रवक्ता वसी सुल्तान ने बताया कि महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त से अच्छी मुलाकात हुई है। उन्होंने संघ के गठन पर पदाधिकारियों को बधाई दी, तो संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों पर बात की।

महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और आयुक्त ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आयुक्त ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आयुक्त के सकारात्मक रवैये की सराहना की।

इस अवसर पर अरविंद वैद अध्यक्ष, हामिद मो.खान महासचिव, अय्यूब खान सलाहकार, आमिर अली मीडिया प्रभारी, मोहम्मद इरफान, सुनील नामदेव और गोविंद मीना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. नदीम, शोभाराम पिपरिया, अकलेश माथुर उपाध्यक्ष, आमिर अली, वसी अहमद और शाहनवाज खान महामंत्री, सादिक अली, अंसार मियां, संतोष अहिरवार और मोहम्मद समी मंत्री, उवेस अली कोषाध्यक्ष, अरुण शर्मा, मोहम्मद एहसान और संजय बड़गूजर सचिव, विक्रम मीना, मो. इमरान और लखन लदधड़ उप सचिव, बब्लू धौलपुरिया, मो.शकील, अशोक मारोठिया और महेन्द्र यादव संगठन सचिव, दिनेश करोसिया और फरोज हसन आदि उपस्थित थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version