Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी पर केस दर्ज: 15 दिन...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी पर केस दर्ज: 15 दिन बाद दूसरी बार किया छेड़छाड़, धमकी देकर फरार – Pilibhit News


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी 35 वर्षीय अनवर तारीक है, जो ग्राम बरात बोझ का रहने वाला है।

पीड़िता अपने ननिहाल में रह रही थी। आरोपी ने 15 दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने फिर से पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गया।

इलाके में तनाव देखकर पुलिस तैनात

थाना अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम में भी लगाई गई है।

गैर समुदाय के आरोपी द्वारा हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात संज्ञान में आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version