Homeमध्य प्रदेशपहलगाम हमले के विरोध में मंदसौर कांग्रेस का प्रदर्शन: कैंडल मार्च...

पहलगाम हमले के विरोध में मंदसौर कांग्रेस का प्रदर्शन: कैंडल मार्च निकाला, आतंकवाद का पुतला फूंका; विधायक बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – Mandsaur News


जिला कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध किया, गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन ने कहा कि पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुआ हमला कायराना कृत्य है। उन्होंने भारत सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंदसौर के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।

इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, मनजीत सिंह टुटेजा, महेंद्र सिंह गुर्जर, राजेश सिंह रघुवंशी, सोमिल नाहटा, विकास दसोरा, मोहम्मद हनीफ शेख, रफत पयामी, माजिद चौधरी, डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा, कांतिलाल राठौर और तरुण खींची सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पिपलियामंडी में भी प्रदर्शन वहीं पिपलियामंडी में भी कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का विरोध किया गया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों ने बुधवार की रात नगर के गांधी चौराहे पर कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों ने 2 मिनट का मौन रखकर पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि यह हमला देश की एकता और अखंडता पर सीधा प्रहार है, आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव मुकेश निडर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरक्या और जिला कांग्रेस की सचिव अनिता खोखर समेत कई कांग्रेस नेता और आमजन शामिल थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version