Homeहरियाणापानीपत में मां-बेटी ने किया सुसाइड: दिव्यांग पति नशे का है...

पानीपत में मां-बेटी ने किया सुसाइड: दिव्यांग पति नशे का है आदी; परेशान होकर महिला और लड़की ट्रेन के आगे कूदी – Panipat News



दोनों ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

पानीपत में नई अनाज मंडी के पीछे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, दोनों अपने घर से सुबह निकले थी। तब से दोनों लापता थे। दोपहर बाद परिजनों को सूचना मिली कि दोनों ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया है।

.

सूचना मिलने पर परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों की पहचान की गई। इसके बाद शवों का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया गया। शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होगा।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय पूनम और 15 वर्षीय बेटी प्रिया निवासी गांव चंदौली के रूप में हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला गांव के सरकारी स्कूल में मिड डे मील कुक थी। बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती थी। बेटी ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी थी।

पति है नशे का आदी, इससे परेशान थी मां-बेटी

पुलिस के अनुसार, महिला का पति दिव्यांग है। जोकि नशे का भी आदी है। जिसके चलते रोजाना घर में झगड़ा होता रहता था। इसी से परेशान होकर मां-बेटी ने यह कदम उठाया। दोनों सुबह घर से निकली और शाम बाद परिजनों को मौत की सूचना मिली।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version