Homeहरियाणापार्टी नेता को चाय पिलाने पर कांग्रेस से निष्कासित: दलजीत पंघाल...

पार्टी नेता को चाय पिलाने पर कांग्रेस से निष्कासित: दलजीत पंघाल बोले- न नोटिस तो न सूचना दी; सांसद जेपी को बताया सिकंदर – Hisar News


हिसार में निरंकारी भवन रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस नेता चौ. बीरेंद्र सिंह के साथ दलजीत पंघाल।

हरियाणा के हिसार जिले में एक कांग्रेस नेता को अपनी ही पार्टी के नेता को घर बुलाकर चाय पिलाना महंगा पड़ गया। इसी बात पर कांग्रेस पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। अब कांग्रेस नेता दिल्ली हाईकमान जाएंगे। इसके बाद कई नेताओं के राज खुलने वाले हैं। पहले भी

.

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दलजीत पंघाल को निष्कासित जाने के पत्र की प्रति।

चौ. बीरेंद्र सिंह कार्यालय में आए तो किया था चाय पानी का प्रोग्राम

दलजीत पंघाल बोले कि करीब 10 दिन पहले कांग्रेस नेता चौ. बीरेंद्र सिंह डूमरखां निकाय चुनाव प्रचार के लिए हिसार में आए हुए थे। उस दिन उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता भी की थी। इसके बाद नेता चौ. बीरेंद्र सिंह हिसार में ही निरंकारी भवन रोड स्थित उनके प्रतीक डेयरी कार्यालय में आ गए। उस दौरान उन्होंने चौ. बीरेंद्र सिंह का कार्यालय पर चाय-पानी का प्रोग्राम कर दिया। उन दोनों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई। मगर यह बात हिसार से सांसद जयप्रकाश ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बता दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित का लेटर निकाल दिया।

चाय पिलाना गलत नहीं दलजीत पंघाल बोले कि मैंने सिर्फ चाय पिलाई थी। अगर किसी पार्टी नेता को ही चाय पिलाना गलत है तो गलत है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा। बाकी ओर कोई आरोप या सबूत नहीं है कि मैंने पार्टी के खिलाफ प्रचार या गतिविधि में भाग लिया हो। सिर्फ सांसद जेपी ने अपना दबदबा दिखाने के लिए यह कार्य किया है, जो गलत है।

चुनाव हराने के लेता है पैसे दलजीत पंघाल ने आरोप लगाए कि यह सांसद जेपी पहले टिकट दिलवाने के नाम पर पैसे लेता है। फिर चुनाव हराने के नाम पर पैसा लेता है। चौ. बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को विधानसभा चुनाव में जेपी ने ही हराया था।

दलजीत पंघाल

किसने विश्वासघात किया वो बाद में पता चलेगा दलजीत बोले कि अब वह दिल्ली हाईकमान से मिलेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। उनको न नोटिस दिया गया तो न ही कोई सूचित किया गया। सीधा निष्कासन का पत्र जारी कर दिया। इसके बाद वह हिसार में पत्रकार वार्ता करेंगे और मीडिया के समक्ष सारी जानकारी देंगे, किसने विश्वासघात किया है। वो तो बाद में पता चलेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version