Homeउत्तर प्रदेशबुलंदशहर के डॉक्टर को मिला सम्मान: एम्स दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी...

बुलंदशहर के डॉक्टर को मिला सम्मान: एम्स दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. युधिष्ठिर यादव को दी पीएचडी की उपाधि – Bulandshahr News


बुलंदशहर/गुलावठी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के डॉक्टर को मिला सम्मान।

बुलंदशहर के गुलावठी ब्लॉक के गांव कैथाला के डॉ. युधिष्ठिर यादव को एम्स दिल्ली में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। एम्स के 49वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने डॉ. युधिष्ठिर को यह उपाधि प्रदान की। डॉ. युधिष्ठिर पहले एम्स दिल्ली के सोसाइटी ऑफ यंग साइंटिस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की।

डॉ. युधिष्ठिर के पिता रामपाल सिंह यादव डीएन इंटर कॉलेज में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और पूर्व प्रधानपति भी रह चुके हैं। उनकी माता मुनेश यादव भी पूर्व प्रधान हैं। इस उपलब्धि पर गांव कैथाला और आसपास के लोगों ने परिवार को बधाई दी। एम्स के सोसाइटी ऑफ यंग साइंटिस्ट ने भी डॉ. युधिष्ठिर को शुभकामनाएं दीं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version