मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी गांव के पास एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर में हुई।
.
करह पहाड़ी की रहने वाली मोरैली बंसल अपने पति गिरिजा बंसल के साथ टैक्सी में बैठकर पथरिया गांव में बेटी के घर जा रही थी। टैक्सी ड्राइवर ने पथरिया गांव की बजाय पन्नी गांव के पास वाहन रोक दिया।
दंपती सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हनुमना से रीवा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने मोरैली बंसल को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एमपी आरडीसी का वाहन मौके पर पहुंचा। शव को सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन।