Homeराज्य-शहरमस्जिद के पास लाठी-सरिया चले, पत्थर फेंके: बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय...

मस्जिद के पास लाठी-सरिया चले, पत्थर फेंके: बुरहानपुर में मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष भिड़े; 13 लोग घायल, कमेटी को लेकर विवाद – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में लोहार मंडी की गुजरीवाला मस्जिद से कुछ दूर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर सरिया और पत्थर से हमला किया गया। 13 लोग घायल हो गए, उनका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की है। मुस्लिम समुदाय के लोग ही नमाज के बाद आपस

.

बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से मस्जिद की नई कमेटी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। यह तनाव शुक्रवार को झड़प में बदल गया।

घायल मोहम्मद रफीक छोटे साहब ने बताया कि यह विवाद रमजान माह से 8 दिन पहले से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष मनमानी कर रहा है। एक अन्य घायल मोहम्मद साजिद ने कहा कि वह जब घर से बाहर निकले तो उन पर हमला कर दिया गया। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की। उधर से भी कुछ लोग घायल हुए।

गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधान आरक्षक शैलेष पाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सख्त कार्रवाई होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version