Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी 27 सितंबर को झांसी आएंगे: क्राफ्ट मेला ग्राउंड में...

मुख्यमंत्री योगी 27 सितंबर को झांसी आएंगे: क्राफ्ट मेला ग्राउंड में होगी जनसभा, बुंदेलखंड के पर्यटन विकास की नींव रख सकते हैं – Jhansi News



प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को झांसी आ रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को झांसी आ रहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर वह क्राफ्ट मेला ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बुंदेलखंड के पर्यटन विकास की योजनाओं की नींव भी रख सकते हैं। लखनऊ से सीएम के कार्यक्रम के संकेत मिलन

.

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आएंगे

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री झांसी आ रहे हैं। हालांकि, अभी उनका कोई आ​धिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन, मुख्यमंत्री कार्यालय से संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। खासतौर पर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को सूचीबद्ध कर अपडेट किया जाने लगा है, जिससे विकास भवन में ​​स्थित कार्यालयों में हलचल बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के पर्यटन विकास से जुड़ीं योजनाओं का लोकार्पण व ​शिलान्यास कर सकते हैं। ऐसी परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसमें झांसी के अलावा बुंदेलखंड के अन्य जिलों की परियोजनाएं भी शामिल रहेंगी।

अफसरों ने किया मेला ग्राउंड का निरीक्षण

क्राफ्ट मेला ग्राउंड में उनकी सभा होगी। इसके अलावा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा सकता है। जिसके चलते शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अ​धिकारियों ने क्राफ्ट मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पहली बार झांसी आ रहे हैं। चुनाव के दौरान सीएम ने झांसी में रोड शो किया था। लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चार सीटों में से भाजपा केवल झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version