वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर उसे जलाकर खाने की कोशिश की गई।
मुजफ्फरनगर के बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या कर उसे जलाकर खाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच की है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा निवासी भूकालु महतो के रूप में हुई है। उसने रेलवे लाइन की पटरी के किनारे लकड़ियों का ढेर लगाकर आग जलाई। फिर मृत मोर को बांधकर आग पर रख दिया।
मौके पर सिविल लाइन और नई मंडी कोतवाली पुलिस पहुंची। सीओ सिटी राजू कुमार शाव और सीओ सदर देवव्रत वाजपेई भी घटनास्थल का निरीक्षण करने आए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कबाड़ बीनने का काम करता है। उसके पास से पुरानी पन्नियों का ढेर बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। वह स्पष्ट रूप से बात भी नहीं कर पा रहा है। थाना क्षेत्र को लेकर करीब दो घंटे तक पुलिस के बीच सीमा विवाद भी चला। बाद में मामले की जांच शुरू की गई।