फर्रुखाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
मुस्लिम समुदाय ने सुबह होली खेली और दोपहर में नमाज अदा की।
फर्रुखाबाद में होली और जुमा नमाज का एक साथ आना सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया। मुस्लिम समुदाय ने सुबह होली खेली और दोपहर में नमाज अदा की। प्रशासन ने इस खास मौके पर पुख्ता इंतजाम किए थे।
सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर दोपहर 2 बजे तक होली खेलने और उसके बाद नमाज की व्यवस्था पर सहमति बनाई गई। जिले की सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
नमाज के बाद जावेद रहमान ने बताया कि होली और जुमे की नमाज का एक दिन होना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बचपन से कई बार ऐसा देखा है। फर्रुखाबाद में सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। आसिफ अली ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और सद्भाव के साथ दोनों आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह शहर की सामाजिक एकता का प्रतीक है।