मॉरिशस में पीएम को सर्वोच्च सम्मान दिया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मनीष का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने जताई खुशी
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरिशस यात्रा भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम द्वारा उन्हें मॉरिशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर आभार जताया। प्रभुनाथ राय ने भारत के समस्त भोजपुरी समाज की ओर से मॉरिशस सरकार और प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मॉरीशस में भोजपुरी भाषा में संबोधन देने से वहां के लोगों में अपार उत्साह देखने को मिला, जिससे भारत और मॉरिशस के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत विश्व की महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा।
प्रभुनाथ राय ने बताया कि लगभग 200 वर्ष पूर्व गिरमिटिया मजदूर के रूप में मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना, फिजी आदि देशों में गए भोजपुरी भाषी लोगों ने कठिन परिश्रम कर खुद को स्थापित किया और आज वे सांसद, विधायक, मंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बने हैं जो समस्त भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2004 से 2012 के बीच मॉरिशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के कार्यक्रम के तहत लखनऊ आमंत्रित किया गया था। इसके बाद वे राष्ट्रपति बनने के बाद भी कई बार भारत आए।
मॉरिशस को ‘लघु भारत’ के रूप में जाना जाता है, जहां लगभग 75% लोग भोजपुरी समाज से जुड़े हुए हैं और अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को आज भी अक्षुण्ण बनाए हुए हैं। भोजपुरी भाषा और संस्कृति की इस सशक्त उपस्थिति से भारत और मॉरिशस के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।