आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली में शारदा नहर में अज्ञात शव मिला।
रायबरेली के बछरावां में बांदा-बहराइच मार्ग स्थित शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार दोपहर को शिवगढ़ रोड पर स्थित शारदा सहायक नहर में राहगीरों ने शव को बहते हुए देखा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।