Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में साहित्य और कला का संगम: संगीत नाटक अकादमी में...

लखनऊ में साहित्य और कला का संगम: संगीत नाटक अकादमी में तीन कहानियों ने जीवंत किया मानवीय रिश्ते – Lucknow News


लखनऊ6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में एक यादगार साहित्यिक और सांस्कृतिक शाम का आयोजन हुआ। संगम बहुगुणा और विकास श्रीवास्तव के संचालन में तीन प्रभावशाली कहानियों की प्रस्तुति की गई।

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षाविद संध्या रस्तोगी ने ‘मेरी चिड़िया उसकी चिड़िया’ कहानी प्रस्तुत की। यह कहानी एक साधारण शिक्षिका की असाधारण यात्रा को दर्शाती है। संध्या की बहुभाषी प्रतिभा ने प्रस्तुति को विशेष बना दिया।

कहानी ‘गरीबनी का पति’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया

बाल साहित्य की प्रसिद्ध लेखिका नीलम राकेश की कहानी ‘ग्रहण’ ने माँ-बेटे के रिश्ते को मंच पर उतारा। रचना मुकेश टंडन, काव्या मिश्रा और अनुराग शिवा ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत किया। रीता के. के अग्रवाल की कहानी ‘गरीबनी का पति’ ने दर्शकों को भावुक कर दिया। एक महिला और भिखारी के बीच अनजाने में पनपे प्रेम की कहानी को अम्बरीश बॉबी, काव्या मिश्रा, ज्योति सिंह और सोम गांगुली ने बखूबी निभाया।

मंचन पर प्रमुख कलाकारों ने भूमिका निभाई

कार्यक्रम की सफलता में गोपाल सिन्हा, मनीष सैनी, अविजित पाण्डेय, शहीर अहमद और जामिया शकील की टीम ने प्रकाश और संगीत व्यवस्था से महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंच सज्जा और सोशल मीडिया प्रबंधन अम्बरीश बॉबी, भानु प्रकाश और राजेश मिश्रा की टीम ने संभाला।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version