Homeपंजाबलुधियाना में आज भाजपा कर सकती उम्मीदवार की घोषणा: प्रत्याशी की...

लुधियाना में आज भाजपा कर सकती उम्मीदवार की घोषणा: प्रत्याशी की घोषणा करने में भाजपा सबसे पीछे;एडवोकेट बिक्रम,जीवन और राशि अग्रवाल में रेस – Ludhiana News



पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। 23 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अभी तक कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है। आशु ने आज प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुआई में नामांकन भी दाखिल

.

आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। शिअद ने एडवोकेट परोउपकार सिंहल घुम्मन को टिकट दिया है। इन सभी पार्टियों के बीच भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित करने में काफी पीछे रह गई है।

भाजपा उम्मीदवार को चुनाव प्रचार का समय भी काफी कम मिलेगा जबकि आशु या संजीव अरोड़ा की बात करें तो ये दोनों उम्मीदवार पिछले डेढ़ महीने से लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए है।

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू का नाम सबसे आगे

उम्मीद जताई जा रही है कि आज भाजपा अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दे। अभी तक सबसे आगे एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू का नाम चल रहा है। दूसरे नंबर महासचिव जीवन गुप्ता पर भी पार्टी चर्चा कर रही है।

महिला दावेदारों में पूर्व मेयर हेमराज अग्रवाल की बहु राशि अग्रवाल भी इस दौड़ में शामिल है। भाजपा हाईकमान द्वारा 2022 में हुए विधान सभा चुनाव के नतीजों पर भी नजर दौड़ाई जा रही है। बिक्रम सिद्धू को कितने मत पड़े इसकी भी समीक्षा की जा रही है।

गुरप्रीत बस्सी 40,443 वोटों के साथ जीते थे

अभी तक के राजनीतिक हालात के मुताबिक इस सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो आप उम्मीदवार गुरप्रीत बस्सी गोगी 40,443 वोटों के साथ विजयी रहे।

कांग्रेस के भारत भूषण आशु 32,931 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह बीजेपी के बिक्रम सिंह सिद्धू ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 28,107 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इन समीकरणों के चलते यदि बिक्रम सिद्धू को भाजपा टिकट देती है तो इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। वहीं शिअद अपनी साख बचाने की लड़ाई इन चुनाव में लड़ रही है। शिअद के उम्मीदवार एडवोकेट परोउपकार सिंह घुम्मन चुनाव मैदान में है।

क्यों हो रहा उपचुनाव

लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से AAP विधायक गुरप्रीत गोगी (57) की करीब 4 महीने पहले गोली लगने से मौत हो गई थी। जिस समय गोली चली, उस समय वह खाना खा रहे थे। कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुखचैन कौर और बेटा विश्वास मौके पर पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ कमरे में गिरे हुए थे।

DMC अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसमें पता चला कि गोली उनके सिर के दाईं तरफ से लगी और बाईं तरफ से बाहर निकलकर आर-पार हो गई। इसके बाद लुधियाना के KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version