Homeपंजाबलुधियाना में फौजी ने सरकारी बस में किया हंगामा: शराब के...

लुधियाना में फौजी ने सरकारी बस में किया हंगामा: शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ करने के लगे आरोप,चाइना बार्डर पर तैनाती – Ludhiana News


पुलिस चौकी शेरपुर की पुलिस ने आरोपी फौजी हवलदार सुखविंदर सिंह को किया गिरफ्तार।

पंजाब के लुधियाना में शेरपुर चौक पर देर रात हंगामा हो गया। जालंधर बाइपास चौक से सरकारी बस में सवार हुए फौजी पर एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। बस में हंगामा होने के कारण बस ड्राइवर ने थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन पुलिस चौकी शेरपुर के बाहर गाड़

.

बस में सवार लोगों ने पुलिस चौकी में शराबी फौजी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नशे में धुत फौजी को पकड़ लिया। उसका देर रात सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया।

सुखविंदर सिंह का मैडिकल करवाकर ले जाते पुलिस कर्मी।

फौजी बोला-किसी महिला से नहीं की बदतमीजी

जानकारी देते हुए फौजी (हवलदार) सुखविंदर सिंह ने कहा कि उसने किसी महिला से कोई बदतमीजी नहीं की। उसे इस केस में झूठा फंसाया गया है। पुलिस कर्मचारियों ने भी उसके साथ मारपीट की है। उधर, जांच अधिकारी ASI दविंदर सिंह ने कहा कि सुखविंदर शराब के नशे में है।

महिला के साथ कुछ अन्य लोग भी पुलिस चौकी पहुंचे थे। जिन्होंने लिखित में शिकायत दी है कि सुखविंदर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया है। उसने महिलाओं को गालियां भी दी है।

सुखविंदर ने पुलिस को बताया है कि वह चाइना बार्डर पर बतौर हवलदार डयूटी करता है। वह अपने गांव संगरुर छुट्टी बिताने जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस अगला एक्शन लेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version