Homeउत्तर प्रदेशहोली पर आज बंद रहेगा मेट्रो संचालन: साढ़े 8 घंटे बंद...

होली पर आज बंद रहेगा मेट्रो संचालन: साढ़े 8 घंटे बंद रहेगी मेट्रो; दोपहर ढाई बजे से फिर से पब्लिक के लिए शुरू होगी – Kanpur News



कानपुर मेट्रो का आज होली के मौके पर बंद रहेगा संचालन।

होली के मौके पर आज कानपुर मेट्रो का संचालन साढ़े 8 घंटे तक बंद रहेगा। कानपुर मेट्रो की शुरुआत के बाद ये चौथी होली है, जब मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। आज रंगोत्सव के मौके पर कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी से मोतीझील) पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बज

.

दोपहर बाद होगा संचालन कानपुर मेट्रो का संचालन दोपहर 2.30 बजे के बाद रंगोत्सव बंद होने के बाद शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे के बाद से रात 10 बजे तक मेट्रो में लोग सफर कर सकेंगे। इसके अगले दिन से मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने लगेंगी।

यात्रियों को दी गई सूचना उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानि UPMRC के प्रबंध निदेशक ने बताया कि दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी कानपुर और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान भी मेट्रो द्वारा रंगोत्सव पर संचालन बंद रहने की सूचना पहले ही दे दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version