Homeझारखंडवक्फ बिल के विरोध पर भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी और हेमंत...

वक्फ बिल के विरोध पर भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी

धनबाद, 11 अप्रैल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वक्फ बिल के विरोध को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) धनबाद महानगर ने शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा देश के संसाधनों पर समान अधिकार और पारदर्शिता के पक्ष में है। उन्होंने राहुल गांधी और हेमंत सोरेन पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो नेताओं का विरोध राष्ट्र की एकता पर हमला है, और यह एक वर्ग विशेष को खुश करने का प्रयास है। वहीं, प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने वक्फ संशोधन विधेयक को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला कानून बताते हुए विपक्ष पर राजनीतिक स्वार्थ के तहत लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।भाजयुमो ने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रहित के मुद्दों पर भविष्य में भी इसी प्रकार मुखर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version