चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। रजनीश सिंह के घर से चोर ढाई लाख के जेवरात और 70 हजार रुपए नकद ले उड़े। रजनीश अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में मुजफ्फरपुर गए थे।
.
चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घर की अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सामने से घर सामान्य दिखाई दे रहा था। रजनीश को लौटने पर चोरी का पता चला।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है। उलीडीह थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।