Homeराज्य-शहरसामान लेने गया था युवक, रस्ते में पिया कीटनाशक; मौत: घर...

सामान लेने गया था युवक, रस्ते में पिया कीटनाशक; मौत: घर पर खुद फोन कर बताया; परिजन बोले- हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया – Ashoknagar News



अशोकनगर में 25 साल के युवक ने गुरुवार शाम को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दुर्गेशी गांव निवासी अर्जुन शिकारी के रूप में हुई है।

.

घटना वाले दिन अर्जुन अपने परिजनों को बताकर शाढ़ौरा सामान लेने गया था। बाजार से लौटते समय उसने अमोदा गांव के पास कीटनाशक पी ली। इसके बाद उसने खुद परिजनों को फोन करके बताया कि उसने खरपतवार की दवा पी है।

परिजन बोले- हमें नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले उसे शाढ़ौरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से स्वास्थ्य केंद्र और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि अर्जुन ने ऐसा क्यों किया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version