राज प्रकाश | बस्तीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती में होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांधीनगर में डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
पुरानी बस्ती में गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ होली का त्योहार मनाया। कंपनीबाग और सिविल लाइन इलाके में भी लोगों ने अबीर-गुलाल के साथ होली का आनंद लिया।
त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
देखिए तस्वीरें