महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
पश्चिम सिंहभूम में श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला चक्रधरपुर में गिरिराज सेना महिला मोर्चा का दूसरा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत कमलदेव गिरि की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
.
महिलाओं ने इस अवसर पर आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। सभी ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक फागुन गीतों के साथ फिल्मी गीतों पर भी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
शहर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
महिला मोर्चा ने सुरक्षित माहौल में यह आयोजन किया
गिरिराज सेना के प्रमुख ने बताया कि अक्सर महिलाएं असुरक्षा के कारण खुलकर त्योहार नहीं मना पातीं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा ने सुरक्षित माहौल में यह आयोजन किया। शहर के विभिन्न वार्डों से सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि , पुजा गिरि, एस पुष्पलता, ज्योति साहू, शिला देवी, गायत्री पाठक और किरण तिवारी मौजूद थीं। इसके अलावा पिंकी देवी, प्रीति देवी, उषा देवी और रीना राय चौधरी भी उपस्थित रहीं। दीपक गुप्ता, आशीष पांडेय, सुमित पोद्दार, अमरनाथ साव, संजीव गिरि, मनोज जिंदल समेत कई गिरिराज सेना के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।