Homeछत्तीसगढ100 महिलाओं को मिला एक्सपोजर विजिट का मौका: मुंगेली में स्व-सहायता...

100 महिलाओं को मिला एक्सपोजर विजिट का मौका: मुंगेली में स्व-सहायता समूह की महिलाएं सफल उद्यमियों से मिलेंगी; आधुनिक तकनीकें सीखेंगी – Mungeli News



मुंगेली में स्व-सहायता समूह की 100 महिलाओं को डिंडौरी के सफल उद्यमों का अवलोकन करने का अवसर मिला है। कलेक्टर राहुल देव ने कलेक्टोरेट परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

.

यह एक्सपोजर विजिट दिशा भ्रमण कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है। इस दौरान महिलाएं डिंडौरी स्थित तेजस्विनी महिला मंडल का दौरा करेंगी।

वे बिस्किट निर्माण समूह और घानाघाट का भी अवलोकन करेंगी। यहां महिलाएं रागी बिस्किट बनाने की आधुनिक तकनीकें सीखेंगी।

सफल उद्यमियों से लेंगे प्रेरणा

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ना है। महिलाएं सफल उद्यमियों से प्रेरणा लेंगी। इससे उन्हें अपना व्यवसाय मजबूत करने में मदद मिलेगी।

अमरकंटक का भ्रमण करेंगी महिलाएं

कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अमरकंटक का भी भ्रमण करेंगी। वे यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों का आनंद लेंगी। इससे उन्हें मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी। कलेक्टर ने महिलाओं को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version