HomeबिहारROB पर टूटा ट्रॉली का चक्का, बीच सड़क पर पलटा: नो...

ROB पर टूटा ट्रॉली का चक्का, बीच सड़क पर पलटा: नो एंट्री में घुसा था मैदा से भरा ट्रैक्टर; जाम में फंसी स्कूल बसें – Patna News


पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में चौक शिकारपुर ओवर ब्रिज पर मैदा से भरे ट्रैक्टर की ट्रॉली का चक्का अचानक टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर बीच पुल पर पलट गया।

.

हादसे के बाद पुल पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। स्कूल जाने वाले बच्चों की बसें और अन्य यात्री वाहन जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने बाईपास थाने और यातायात पुलिस को सूचना दी, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

बीच पुल पर पलटा ट्रैक्टर।

मामले की जांच करवाएंगे : यातायात थाना प्रभारी

दरअसल, चौक शिकारपुर ओवर ब्रिज पर सुबह 6 बजे के बाद बड़े मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहती है। फिर भी मालवाहक वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। वहीं यह ट्रैक्टर मारूफगंज मंडी से बाईपास की तरफ जा रहा था। यातायात थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। वो इस मामले की जांच करवाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version