28वीं राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के पोल‑वॉल्ट देव मीणा ने इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय देव ने 5.35 मीटर ऊंची छलांग लगाकर न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (5.32 मी
.
पदक | खिलाड़ी | राज्य | प्रदर्शन |
स्वर्ण | देव मीणा | मध्य प्रदेश | 5.35 मी |
रजत | एम गौथम | तमिलनाडु | 5.15 मी |
कांस्य | रीगन जी | तमिलनाडु | 5.10 मी |
देव मीणा।
खेल मंत्री ने दी बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पोल वोल्ट खिलाड़ी देव मीणा को बधाई दी है, उन्होंने देव मीणा की सराहना करते हुए कहा कि देव ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। देव प्रदेश के नये स्टार बन गए हैं। उन्होंने 5.35 मी की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।