धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को जिला कार्यालय में की गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. संजय सिंह, प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी और प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल उपस्थित रहे। बैठक के बाद एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर विक्रम संवत 2082 के नव वर्ष का उत्सव मिठाइयाँ बाँटकर और गुलाब भेंट कर मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय सिंह ने अभाविप को विश्व का सबसे बड़ा और पवित्र छात्र संगठन बताया और परिषद के मूल्य मंत्र—ज्ञान, शील और एकता—पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने संगठन में कार्यकर्ताओं की महत्ता को रेखांकित किया और प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल ने पांच ‘क’ (कार्यकर्ता, कार्यकारिणी, कार्यालय, कोष और कार्यक्रम) का महत्व बताया।इसके बाद पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी 2025 की घोषणा की गई।महानगर अध्यक्ष: प्रो. सुजीत प्रसादमहानगर मंत्री: अभय जायसवालमहानगर उपाध्यक्ष: प्रो. संजय कुमार सिंह, प्रो. धीरज कुमार मिश्रा, प्रो. रमेश सरदार, प्रो. मनोज राय बक्सी, प्रो. मनोज कुमार सिंहमहानगर सह मंत्री: सुनीता कुमारी, साक्षी कुमारी, बिदू मंडल, जयेश राठौर, गौरव कुमार, नितेश मिश्रा, सुभाष कुमार रायमहानगर कार्यालय मंत्री: रोहित धीवरमहानगर कोषाध्यक्ष: हर्ष सिंह
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर मंत्री अभय जायसवाल ने कहा कि अभाविप का ध्येय “ज्ञान, शील, एकता” को आत्मसात कर राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य किया जाएगा। उन्होंने छात्रों के हित में 24/7 तत्पर रहने का संकल्प लिया।इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम हजारी, आकाश कुमार सिंह, महानगर विस्तारक हरगोविंद पाठक, विक्की ठाकुर, विशाल ओझा, सिंदू मुखर्जी, राजा, नमन मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
