Homeपंजाबअमृतसर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट: 30 हजार रुपए छीन...

अमृतसर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट: 30 हजार रुपए छीन कर भागे, आधा दर्जन युवकों ने हमला किया; पुलिस बोली- लूट नहीं-झगड़ा हुआ – Amritsar News


पेट्रोल पंप में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए युवक।

अमृतसर में लूट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला क्रिस्टल चौक के पास स्थित हर्षा पेट्रोल पंप का है, जहां बीती देर रात आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना की तस्वीरें CCTV में कैद हो

.

पेट्रोल पंप के मैनेजर गुरशरण सिंह के अनुसार, घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। इस दौरान युवकों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद चार कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैनेजर का कहना है कि हमलावर युवक दो मोबाइल फोन और 30 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

पेट्रोल पंप पर पेशाब करते हुए युवक और उसके बाद होती बहस।

पुलिस की जांच में झगड़ा आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, यह वारदात लूट की नीयत से नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि घटना से पहले एक युवक पेट्रोल पंप के पास पेशाब कर रहा था, जिसका एक कर्मचारी ने वीडियो बना ली और उसे ऐसा करने से मना किया। इसी बात पर युवक भड़क गया और उसने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

CCTV फुटेज से होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। CCTV फुटेज में आरोपियों की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द पकड़ने और न्याय दिलाने की मांग की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version