Homeझारखंडकई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना: झारखंड...

कई जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना: झारखंड में कल से मौसम होगा साफ, फिर बढ़ेगी गर्मी; गोड्‌डा रहा सबसे गर्म – Ranchi News


झारखंड में इन दिनों मौसम ने अपना रूख बदल रखा है। रांची समेत कई जिलों में गुरुवार को हल्के काले बादल छाए रहे और तेज रफ्तार में हवा भी चली। कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात और बारिश हुई। इधर, पिछले 24 घंटे में गोड्‌डा सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया।

.

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में मेघ गर्जन होगा।

गुमला में गुरुवार को दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।

कोल्हान समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे यहां तेज हवा के साथ-साथ वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। शुक्रवार को पलामू, गढ़वा और लातेहार को छोड़ कोल्हान समेत अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा।

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस गोड्‌डा में रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version