Homeहरियाणाकुरुक्षेत्र में कैंटर से 10 किलो चूरापोस्त पकड़ा: राजस्थान से हिमाचल...

कुरुक्षेत्र में कैंटर से 10 किलो चूरापोस्त पकड़ा: राजस्थान से हिमाचल ले जा रहे थे बाप-बेटे, नाकाबंदी कर दबोचे – Pipli News



कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने हिमाचल प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोलन जिले के बहली के नंद लाल और उसके बेटे ओम करण के रूप में हुई है। पकड़े ग

.

गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी कैंटर में राजस्थान या मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाते हैं। 18 मार्च को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल की टीम ने मुर्तजापुर में नाकाबंदी की। एनएच-152-डी फ्लाईओवर पर कैंटर नंबर एचपी-12-क्यू-5197 को रोका गया। पेहवा के नायब तहसीलदार संजीव दानिया की मौजूदगी में कैंटर की तलाशी ली गई।

सामान लेकर जाते थे राजस्थान

इस दौरान 10 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। थाना सदर पेहवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी वरुण सिंगला के निर्देशन में की कार्रवाई में पता चला कि आरोपी हिमाचल से सामान लोड करके राजस्थान और मध्य प्रदेश जाते थे। वापसी में वहां से चूरापोस्त लेकर हिमाचल प्रदेश पहुंचाते थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version