Homeबिहारगया के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम: रात 10...

गया के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम: रात 10 बजे होगा अभिषेक, 11.30 बजे लगाया जाएगा छप्पन भोग; 2 दिनों तक चलेगा उत्सव – Gaya News


गया के इस्कॉन मंदिर में सोमवार सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। भक्तों के अलावा मंदिर प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी, पुजारी कर्मचारियों के बीच भी खासा उत्साह बना है। बताया गया कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव दो दिनों तक मनाया जाएगा। इन 2 द

.

इस्कॉन मंदिर के मुख्य प्रबंधक और पुजारी जगदीश श्याम दास ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव दो दिनों तक चलेगा। सोमवार की सुबह मंगल आरती के साथ भगवान के पट खोले गए। उसके बाद दर्शन आरती की प्रक्रिया पूरी की गई। कृष्ण कथा और हरि नाम कीर्तन लगातार चल रहे हैं। कृष्ण कथा और हरि नाम कीर्तन मंगलवार को भी देर रात तक चलेगा।

रात 10 बजे होगा भगवान का अभिषेक।

11.30 बजे लगेगा छप्पन भोग

उन्होंने बताया कि मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। कार्यक्रम के तहत झांकी, लीला और झूलन की भी व्यवस्था की गई है। ताकि भक्त जो भगवान के दर्शन यहां आएंगे, वे भक्ति के हर मार्ग का लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे अभिषेक होगा। 11:30 बजे 56 भोग और भगवान के प्रकटोत्सव के साथ ही महा आरती होगी। इसके बाद भंडारा का आयोजन प्रसाद के रूप में किया जाएगा।

गया का इस्कॉन मंदिर।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से मंगलवार को आनंदोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही इस्कॉन के आचार्य की जयंती मनाई जाएगी। दिनभर हरि कीर्तन और श्री कृष्ण कथा होगी। इसके बाद शाम को कल्चरल प्रोग्राम के तहत हनुमान चालीसा, गीता अंत्याक्षरी और गोपाल लीला होगी।

उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न कोनों से भक्त न केवल भक्ति उत्सव में शामिल हो रहे हैं, बल्कि अपना योगदान भी दे रहे हैं। साथी ही उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे भगवान श्री कृष्ण का दर्शन जरूर करें। उनकी कृपा का लाभ उठाएं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version