Homeबिहारगया में साइबर ठग गिरफ्तार: ATM मशीन में कार्ड फंसाकर अवैध...

गया में साइबर ठग गिरफ्तार: ATM मशीन में कार्ड फंसाकर अवैध निकासी करता था; कैश और मोबाइल बरामद – Gaya News


गया के आमस थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। एटीएम से अवैध निकासी की कोशिश कर रहा था। 12,780 कैश, 11 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल, फेवीक्विक, ब्लेड, फाइबर पट्टी बरामद हुआ है।

.

ठग की पहचान झारखंड के धनबाद जिला निवासी अंजन कुमार चौहान के तौर पर हुई है। पूछताछ में ठग ने बताया, ‘एक साथी के साथ मिलकर एटीएम पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाता था। निकासी स्थान पर फाइबर स्टिक लगाकर लोगों को ठगता था। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित को 50 हजार रुपए लौटाया

एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके अलावा 24 मार्च को साइबर ठगी के शिकार हुए मनोज कुमार को 50 हजार रुपए लौटाया गया है। साइबर थाना ने तकनीकी जांच और साइबर पोर्टल की मदद से पैसा रिकवर कर खाता में डलवाया है।

पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 50 हजार।

मानपुर में दो जगह चली गोलियां

बुधवार देर रात मानपुर में अपराधियों ने दो जगहों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव की है। पुराने विवाद को लेकर सिंटू देवी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। दूसरी घटना बुनियादगंज के पंडा बिगहा गांव की है। संपत्ति विवाद में कंपाउंडर सतेंद्र यादव के घर पर चार राउंड फायरिंग हुई है। पीड़ित ने बताया कि संपत्ति हड़पने के लिए जबरन एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया जा रहा है। घटनास्थल से 3 खोखा बरामद हुआ है। केस दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version