कांकेर जिले की चारामा जनपद पंचायत में मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है।
.
कांग्रेस के 10 और भाजपा के 7 सदस्य होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के कारण नतीजे बंट गए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जागेश्वरी भास्कर और कांग्रेस की रामशीला मंडावी के बीच मुकाबला हुआ।
वोटिंग में भास्कर को 9 वोट मिले, जबकि मंडावी को 8 वोट मिले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।
चारामा जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के ठाकुर राम कश्यप चुनाव जीते
उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
उपाध्यक्ष पद के लिए दोपहर 2 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद पर भाजपा की अमिता बंजारे और कांग्रेस के ठाकुर राम कश्यप के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में कश्यप को 9 वोट मिले और बंजारे को 8 वोट मिले। कश्यप की जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया।
चुनाव प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी बंजारा, कांकेर अनुविभागीय अधिकारी अरुण वर्मा, तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ल और सीईओ गोपाल सिंह कंवर की उपस्थिति में संपन्न हुई।