Homeराज्य-शहरजन्माष्टमी पर यदुवंशियों की शोभायात्रा: JCB आकर्षण का केंद्र बनी; ग्वाल...

जन्माष्टमी पर यदुवंशियों की शोभायात्रा: JCB आकर्षण का केंद्र बनी; ग्वाल बाबा मंदिर में किया पूजन – Damoh News


दमोह में भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी के मौके पर यदुवंशियों ने शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली। किल्लाई नाके पर मौजूद ग्वाल बाबा के मंदिर में पूजन किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल ह

.

शहर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी से जुड़े गीतों पर युवा नाचते गाते चल रहे थे। भगवान के जन्माष्टमी के मौके पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

दमोह में वैसे तो भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी के अवसर पर सभी मंदिरों में धार्मिक आयोजन होते हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे ही हर साल की तरह इस साल भी दमोह के सभी मंदिरों में धार्मिक उत्सव मनाया जाएगा।

शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी JCB

यादव समाज के ओर से शहर में निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग तो शामिल थे। साथ में कई जीवंत झांकियां भी चल रही थी। हालांकि, इसके साथ ही करीब एक दर्जन JCB भी शोभा यात्रा में शामिल थी। जो लोगों के बीच शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version