Homeराज्य-शहरजैन मुनि संघ का छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश: शोभायात्रा में...

जैन मुनि संघ का छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश: शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मुनि आदित्य सागर ने किया धार्मिक प्रश्नों का समाधान – Indore News



छत्रपति नगर में जैन मुनि संघ का भव्य स्वागत किया गया। मुनि आदित्य सागरजी, मुनि अप्रमित सागरजी, मुनि आराध्य सागरजी, मुनि सहज सागरजी और क्षुल्लक श्रेयश सागरजी का संघ अंबिकापुरी जैन मंदिर से विहार कर छत्रपति नगर पहुंचा।

.

मुनि संघ ने अंजनी नगर, सुखदेव नगर और रामचंद्र नगर होते हुए शोभायात्रा के साथ प्रवेश किया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन किया। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं। पुरुष नृत्य करते हुए नमोस्तु और शासन जयवंत हो के जयकारे लगा रहे थे।

आदिनाथ जिनालय में मुनि संघ का विशेष स्वागत किया गया। जिनालय ट्रस्ट के डॉ. जैनेंद्र जैन, राकेश नायक, राजेश जैन और निलेश जैन ने पाद प्रक्षालन किया। महिला मंडल की रजनी जैन, मुक्ता जैन, मीना जैन और मनीषा जैन भी स्वागत में शामिल हुईं। शाम को श्रुत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनि आदित्य सागरजी ने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े लोगों के प्रश्नों का समाधान किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version