Homeझारखंडझारखंड में मार्च में ही हीट वेव की चेतावनी: कोल्हान, पलामू...

झारखंड में मार्च में ही हीट वेव की चेतावनी: कोल्हान, पलामू और गढ़वा में आज से लू, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट – Ranchi News


झारखंड में मार्च में ही हीट वेव की चेतावनी

पूरे झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि होली और उसके अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम गर्म रहने वाला है। देश के पश्चिम क्षेत्र से आ रही गर्म हवा से मार्च में ही झारखंड में हीट वेव चलेगी।

.

राज्य के विशेष कर 6 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आएगा। 14 मार्च को कोल्हान के इलाके में अधिकतम तापमान में बेतहाशा वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि इस इलाके का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

कोल्हान और पलामू के इलाके में 40 डिग्री तक तापमान जा सकता है।

पलामू-गढ़वा में चलेगा लू

वहीं हीट वेव चलने की पूरी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही बताया है कि 15 और 16 मार्च को कोल्हान के साथ-साथ पलामू और गढ़वा सहित इसके निकटवर्ती इलाके में लू चलने की संभावना है। इन इलाके का तापमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद के अनुसार इन 6 जिलों के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने कोल्हान सहित पलामू, गढ़वा के इलाके में यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों के गर्मी से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

बढ़ती गर्मी करेगी बीमार, रखें ध्यान

सदर अस्पताल के जनरल फिजिशयन डॉ नीरज के मुताबिक मार्च के महीने में ही मौसम में हो रहा बड़ा बदलाव आम जन को कई तरह से परेशान करता है। अचानक से बढ़ती गर्मी लोगों को बीमार कर देती है। सामान्य बुखार, इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। वहीं अगर हवा गर्म हुई तो लू लगने के पूरे आसार होते हैं। ऐसे में अभी लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

तेज धूप और लू से बचाव करके आप इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों को गर्मियों में होने वाली बीमारी से बचाव करते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए खान-पान का ध्यान रखें, लगातार पानी पीते रहें। धूप में निकलने से बचें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version