Homeदेशदिल्ली बुराड़ी हादसे में 5 की मौत, इनमें दो नाबालिग: एक...

दिल्ली बुराड़ी हादसे में 5 की मौत, इनमें दो नाबालिग: एक ही परिवार के 4 लोग 24 घंटे बाद रेस्क्यू किए, गैस सिलेंडर के कारण बची जान


नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 27 जनवरी की शाम 6.30 बजे 4 मंजिला नवनिर्मित इमारत ढह गई थी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 21 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

रेस्क्यू किए गए लोगों में एक ही परिवार के 4 सदस्य दंपती और दो बेटे शामिल हैं। बिल्डिंग की छत का स्लैब ढहने के बाद रसोई गैस सिलेंडर पर गिरा था। इससे बने गैप में ये चारों फंस गए और मलबे में दबने से बच गए।

नॉर्थ दिल्ली डिप्टी कमिश्नर राजा बंठिया ने कहा- दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। बुधवार रात तक रेस्क्यू जारी रहेगा। मकान मालिक योगेंद्र भाटी और अन्य के खिलाफ पर केस दर्ज किया गया है।

मरने वालों में साधना (17), राधिका (7), अनिल गुप्ता (42) और दो मजदूर मोहम्मद सरफराज (22) और मोहम्मद कादिर (40) शामिल हैं। फिलहाल बिल्डिंग हादसे के कारण का पता नहीं चल सका है।

हादसे की 5 तस्वीरें…

इमारत ढहने की घटना सोमवार शाम 6.30 बजे हुई थी।

शाम 6.58 पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी।

रेस्क्यू में दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

अभी तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

घटना स्थल पर मौजूद एंबुलेंस।

मृतकों के परिजनों को मुआवजा की घोषणा

इलाके के AAP विधायक संजीव झा ने हादसे में जान गंवाने वाले हर एक वयस्क मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए और नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। झा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार भी जल्द से जल्द परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करेगी।”

…………………………………..

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बागपत में जैन धर्म के महोत्सव में हादसा, 7 मौतें:65 फीट ऊंचाई पर मंच, जाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियां; भीड़ बढ़ी तो ढह गईं

उत्तर प्रदेश के बागपत में 29 जनवरी को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 80 से अधिक लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version