निगम ने बुलडोजर के साथ अभियान चलाया।
धनबाद नगर निगम ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट रोड पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से जाम की समस्या गंभीर हो गई थी। इसे देखते हुए निगम ने बुलडोजर के साथ अभियान चलाया।
.
नगर आयुक्त के आदेश पर रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेला-खोमचा को हटाया गया। साथ ही स्थायी सेड और गुमटी संचालकों को अवैध दुकानें हटाने का निर्देश दिया गया।
सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से जाम की स्थिति बनती है
नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों से जाम की स्थिति बनती है। फुटपाथ पर अवैध दुकानें यातायात में बाधा बनती हैं। निगम की यह कार्रवाई हीरापुर पार्क मार्केट समेत अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगी।