पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, बलिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बलिया के थाना दोकटी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
घटना 18 फरवरी की शाम 6 बजे की है। दो युवकों ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया। पीड़िता के परिजनों ने अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोर्ट में पेश कर भेजा जाएगा जेल प्रभारी निरीक्षक दोकटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 मार्च को दोनों आरोपियों को ग्राम बहुआरा से पकड़ा। आरोपी राजनाथ यादव और मुन्ना यादव उर्फ संजीत यादव बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों पर धारा 376(2)(छ), 386, 328 भादवि के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5g/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।